अजय, सत्य की गूंज
हरिद्वार(ब्यूरो)। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई विभागवार कार्ययोजना पर गहन मंथन किया गया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पड़ोसी राज्यों से बेहतर तालमेल और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के निर्देशप्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेले को दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।अंतरराज्यीय समन्वय: उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए।
उत्तराखंड की ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा के अनुरूप कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बेहतर लाइटिंग, मेडिकल कैंप और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया है।यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए होगा
बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण के लिए जो भी प्लान तैयार किया गया है, उसका समय रहते ‘ड्राई रन’ (पूर्व परीक्षण) जरूर किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर कमियों को समय पर सुधारा जा सके।अधिकारियों ने दिया तैयारियों का ब्यौराबैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ मेले की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Presentation) दिया और विभिन्न विभागों की प्रगति से अवगत कराया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर तथा पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के प्रस्तावित प्लान की जानकारी दी। गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने भी अधिकारियों को पूरी टीम भावना के साथ काम करने की हिदायत दी।
इस उच्चस्तरीय बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर श्रीमती किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, रवि बहादुर, श्रीमती ममता राकेश, वीरेन्द्र, फुरकान अहमद, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, नितिन गौतम, मनोज कुमार गौतम, नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे।