उत्तरकाशी(ब्यूरो) । बढ़ती सडक दुर्घटनाओं को देखते हुये दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में कल 16.02.2026 की सांय को यातायात पुलिस की टीम द्वारा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में चैकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरस्पीड, नो पार्किंग आदि यातायात नियमों का उलंघन करने पर 5 2 के एमवी एक्ट मे चालान किये गये। जिसमें नशे की हालत में वाहन चलाने पर 1 मोटरसाइकिल चालक को यातायात पुलिस द्वारा गिरफ्तार तथा वाहन को सीज कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया।
उत्तरकाशी पुलिस सभी वाहन चालकों तथा आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें, तीन सवारी न बैठायें, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। सडक सुरक्षा तथा यातायात के नियम हमारी सुरक्षा तथा जीवन की रक्षा के लिये बेहद उपयोगी हैं। उत्तरकाशी पुलिस का वाहन चैकिंग अभियान जारी है। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जायेगी।