श्रीनगर स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग करती पुलिस टीम।
विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो) । जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सी.डी.एस. (CDS-I) एवं एन.डी.ए. (NDA/NA-I) परीक्षा-2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारम्भ हो गई। प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से पहले पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग और तलाशी प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है। बिना अनुमति किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को केंद्र के भीतर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
श्रीनगर क्षेत्र में परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए निर्धारित केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या निम्नवत है:
1. सी.डी.एस. (CDS) परीक्षा: यह परीक्षा तीन पालियों में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो उपकेंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
उपकेंद्र-1: 181 अभ्यर्थी
उपकेंद्र-2: 136 अभ्यर्थी
2. एन.डी.ए. (NDA) परीक्षा:
यह परीक्षा दो पालियों में दो प्रमुख केंद्रों पर संचालित हो रही है।
राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), श्रीनगर: 277 अभ्यर्थी
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), श्रीनगर: 292 अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों के भीतर सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस की मोबाइल टीमें केंद्रों के आसपास निरंतर गश्त और निगरानी रख रही हैं। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है ताकि यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनी रहे और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।