विजय बहुगुणा
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो) । पौड़ी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच पूर्ण सतर्कता के साथ सुगम दर्शन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। मंदिर मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए श्रद्धालुओं की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई है। साथ ही भीड़ प्रबंधन को प्रभावी एवं क्रमबद्ध बनाए रखने हेतु लाउडहेलर के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़भाड़ से बचाव हो सके और दर्शन प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संचालित होती रहे।
पौड़ी पुलिस की समन्वित, सजग एवं कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप मंदिर परिसर में संपूर्ण दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है तथा श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में श्रद्धा एवं आस्था के साथ दर्शन कर रहे हैं।