
विजय बहुगुणा
देवप्रयाग(ब्यूरो)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय स्तर के उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से हर वर्ष भारतीयज्ञान परम्परा के संरक्षण के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी दृष्टिगत रखते हुए युवा महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया जाता है।
इस वर्ष 2025 का उत्तरक्षेत्रीय युवामहोत्सव का आयोजन हरियाणा के अम्बाला स्थित श्री दीवानकृष्ण किशोर सनातनधर्म संस्कृत महाविद्यालय में किया गया जिसमें जम्मू, हिमाचल, उत्तराखण्ड में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों और परिसरों के छात्रों ने लगभग 30 प्रतियोगिताओं में भाग लिया
जिसमें उत्तराखण्ड, देवप्रयाग में स्थित श्रीरघुनाथकीर्ति परिसर के 40 छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा सभी प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल करते हुए परिसर को गौरवान्वित किया। इन्होंने कुल मिलाकर 9 स्वर्णपदक, 6 रजतपदक तथा 4 कांस्यपदक प्राप्त किये। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में समूहगान-संस्कृतानुवाद-संस्कृत समाचार लेखन- संगणकीय संस्कृत- संस्कृत व्लाग तथा शारीरिक प्रतियोगिताओं में दौड-गोलाफेक-लम्बीकूद-उंचीकूद-योगा-कुश्ती में कुल मिलाकर 19 पदक प्राप्त कर छात्रों ने परिसर का नाम रोशन किया है। परिसर के निदेशक महोदय प्रो.पी.वी.बी.सुब्रह्मण्यम् ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संयोजक डॉ.अनिल कुमार, मार्गदर्शक हिमांशु बिंजोला, रजत गौतम छेत्री और पायल पाठक ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।
प्रतियोगिताओं के परिणाम1.समूहगान- अर्चना, शोभिता, पायल रावत, योगेश, हरिवंश- (प्रथम स्थान), 2.संगणक- अजीत कुमार (द्वितीय स्थान), 3.संस्कृतब्लाग- आर.एस. विभूति(प्रथम), 4.संस्कृत अनुवाद- लोकेश (प्रथम), , 5.संस्कृतवार्तालेखन- लोकेश(द्वितीय), 6. योगासन-खेमराज (प्रथम) तथा मुस्कान (द्वितीय), 7. दौड- 200मी.कैलाश(तृतीय)तथा गौरी नवानी(प्रथम), 100मी.मीनाक्षी (द्वितीय), 400मी. गगन पाण्डेय(द्वितीय)-शोभा(तृतीय), 800मी.गगनपाण्डेय (तृतीय), 1500 मी.अमनउपाध्याय (प्रथम), 9.गोलाफेक- अरुण(प्रथम), 10.लम्बीकूद- शोभा(द्वितीय), 11.ऊंचीकूद-गौरी नवानी(प्रथम), 12.कुश्ती-आदित्य भण्डारी(65कि.) प्रथम तथा सारथी कल्याणवत (57) द्वितीय