विजय बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो) । प्रदेश के माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने श्रीनगर बेस चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में रेडिलॉजिस्ट और टैक्नीशियन तैनात किये जायेगे। जबकि महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए हर ब्लॉक में एक महिला डॉक्टर तैनात होगी। ताकि महिलाओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ना हो। उन्होंने कहा कि भारत का पहला प्रदेश बनेगा, जहां हर ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी उक्त सुविधाएं बहाल हो जायेगी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉकों के अस्पतालों में टैक्नीशियनों की नियुक्ति होने के साथ ही एक्सरें मशीन दी जा रही है। इसके साथ ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हो के साथ ही हर ब्लॉक के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त सुविधा से एक ब्लॉक के लोगों को अन्य स्थानों पर जांच कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा ब्लॉक लेबल पर होने से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अन्यंत्र नहीं जाना पड़ेगा। कहा कि इसके साथ ही हर ब्लॉक में एक महिला डॉक्टर की तैनाती की जायेगी। ताकि महिला प्रसव वाली महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ही अन्य महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का निदान कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उक्त सुविधा जल्द बहाल होने से उत्तराखंड राज्य पूरे भारत वर्ष का पहला राज्य बनेगा। उन्होंने सर्विकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण शुरु करने तथा स्वास्थ्य संबंधी तमाम सुविधाओं के लिए राज्य को मजबूत बनाने के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार जताया।