अवैध खनन पर कार्रवाई', 'पकड़े गए वाहन'
सत्य की गूंज
कोटद्वार(ब्यूरो)। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार के कड़े निर्देशों के बाद कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मालन नदी से अवैध खनन में संलिप्त दो डंपरों को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया है।
गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्यवाही जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकी दुगड्डा क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी (पोखाल गांव) में अवैध खनन का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब मौके पर छापेमारी की, तो वहां अवैध खनन की गतिविधियों की पुष्टि हुई।
डंपर सीज, चालकों पर कानूनी शिकंजा पुलिस ने मौके से अवैध खनन की सामग्री से भरे दो डंपरों को जब्त किया है। पकड़े गए वाहनों और चालकों का विवरण इस प्रकार है:
जब्त वाहन: डम्फर संख्या UK11CA 0941 और UK15CA 5252।
गिरफ्तार चालक: 1. संदीप रावत (निवासी- ग्राम देवी खेत, लैंसडाउन)।
- राजेंद्र सिंह (निवासी- ग्राम गुम पट्टी, अजमेर बल्ला, दुगड्डा)।
पुलिस द्वारा इस प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, मामले की विस्तृत रिपोर्ट उपजिलाधिकारी (SDM) कोटद्वार को प्रेषित कर दी गई है ताकि आगे की दंडात्मक कार्यवाही की जा सके।