विजय बहुगुणा
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं
जिसके क्रम में कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम द्वार माननीय न्यायाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैन्सडाउन द्वारा निर्गत NBW फौ0 वा0 संख्या-11/26, धारा-185 मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त हरिपाल सिंह, निवासी पौखाल लैंसडाउन को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
हरिपाल सिंह (उम्र 44 वर्ष) पुत्र श्री रणजीत सिंह, निवासी- पौखाल सुरमाडी मल्ली लैंसडाउन
पुलिस टीम
1- अपर उ0नि0 हरीश चन्द्र
2- हे0कानि0 96 नापु0 सन्दीप चौधरी