विजय बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। नगर निगम श्रीनगर मे आज विश्व पृथ्वी दिवस (world earth day) के उपलक्ष में नगर निगम सभागार में नगर प्रमुख की अध्यक्षता मे एक कार्यक्रम आयोजित की गई । जिसमे नगर निगम के कर्मचारी, पार्षद गण उपस्थित रहे । बैठक का संचालन संजय राणा, सहायक लेखाकार नगर निगम श्रीनगर द्वारा किया गया।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर प्रमुख द्वारा घरों मे पेड़ पौधे लगाने, रैन हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल संग्रहण करने आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रदूषण, वनों की कटाई, प्लास्टिक प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन, और जैव विविधता के ह्रास के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम से रविराज सिंह बंगारी, सहायक नगर आयुक्त, सुश्री गायत्री बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त, विपिन सिंह, रविंद्र सिंह, विजय राणा आदि उपस्थित रहे।