विजय बहुगुणा
कीर्तिनगर(ब्यूरों)। देवप्रयाग रेंज डांग चैरा कीर्तिनगर रेंज क्षेत्र में बढ़ रही गुलदार (बाघ) की घटनाओं को लेकर गंभीरता दिखाते हुए नरेंद्रनगर वन प्रभाग ने मलेथा स्थित एक निजी होटल में गुलदार कु दगरिया कार्यशाला आयोजन किया।
कार्यशाला का मुख्य उदेश्य ग्रमाीण क्षेत्र में गुलदार और जंगली जानवरों की बढ़ रही घटनाओं को लेकर एक बहुत ही वन विभाग, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया विशेषज्ञों की उपस्थिति में चर्चा हुई जिस पर सभी अपने क्षेत्र की समस्या के व्यावहारिक समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।
गुलदार कु दगरिया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति नेगी ने किया। मुंबई से आए मीडिया विशेषज्ञ विराट सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में एआई आधारित भ्रामक पोस्ट और अपुष्ट सूचनाएं लोगों में अनावश्यक भय पैदा कर देती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संवेदनशील मामलों में मीडिया की जिम्मेदारी तथ्यों पर आधारित और संतुलित जानकारी देने की है, ताकि दहशत नहीं बल्कि जागरूकता फैले।
तितली ट्रस्ट के संजय सोनी ने वन्य जीवदृमानव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय प्रयासों के साथ-साथ आमजन की सहभागिता अनिवार्य है। “आपसी समन्वय और जनजागरूकता ही स्थायी समाधान है,” उन्होंने कहा।
नगर पालिका परिषद देवप्रयाग की अध्यक्षा श्रीमती ममता देवी ने स्वच्छता और सतर्कता पर जोर देते हुए लोगों से घरों के आसपास कूड़ा जमा न करने और झाड़ियों की नियमित सफाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां भी बड़ी घटनाओं को रोक सकती हैं।
नरेंद्रनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दिगांत नायक ने क्षेत्रवासियों से वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि वन विभाग और स्थानीय जनता के संयुक्त प्रयासों से ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी विधानसभा सत्र में उत्तराखंड सरकार से त्वरित प्रतिक्रिया (आरआर) टीम के गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कार्यशाला में प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, एसडीओ सुरेंद्र चंद्र पैन्यूली, वन क्षेत्राधिकारी देवप्रयाग मदन रावत, वन क्षेत्राधिकारी डांग चैरा रेंज कीर्तिनगर संजय बेलवाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष कीर्तिनगर वासुदेव भट्ट, प्रधान लक्ष्मोली सुरेश सिंह सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।