विजय बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो) । रविवार को वादिनी प्रतिभा राणा, निवासी- श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी स्कूटी (सं०-UK-09-A-3467) को उनके घर के बाहर से दिनांक 27.02.26 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर दिया गया था। इस संबंधि में कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-12/2026, धारा- 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।
जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की प्रत्येक घटना पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित कर शीघ्र खुलासा करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर श्री कुलदीप सिह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी हुई स्कूटी की बरामदगी हेतु घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया तथा डिजिटल एवं मैनुअल पुलिसिंग के समन्वित प्रयासों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। दिनांक 01.03.2026 को दौराने चेकिंग एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नम्बर प्लेट लगी एक्टिवा स्कूटी चलाते हुए पाया गया। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिस पर संदेह के आधार पर उसे रोका गया। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि दिनांक 27.02.2026 को गुरुद्वारा रोड क्षेत्र से उसने यह स्कूटी चोरी की थी। साथ ही बताया कि पकड़े जाने के भय से उसने स्कूटी की नम्बर प्लेट निकालकर डिग्गी में छिपा दी थी। पूछताछ के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि वह सड़क पर खड़ी गाड़ियों को चोरी कर कुछ दिन उपयोग करने के पश्चात कहीं भी छोड़ देता है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति नाबालिग है जिसके पश्चात नियमानुसार उक्त नाबालिग को संरक्षण में लेते हुए नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा बरामद स्कूटी को नियमानुसार कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
माल बरामदगी
- होंडा एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर (इंजन न0JF50E70434647 ME4JF501KD7434572)
- एक नम्बर प्लेट रंग सफेद सं0-UK09A-3467
पुलिस टीम - म0उ0नि0 भावना भट्ट
- हे0कानि0 117 नापु0 संजय कंडारी
- कानि0 459 नापु0 दिनेश चौहान