रुद्रप्रयाग(ब्यूरो) । जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आगामी सोमवार (23 मार्च) को आयोजित होने वाला जनता दरबार/ जन संवाद कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
जनपद वासियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक जनता दरबार/ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अपरिहार्य कारणों से आगामी सोमवार को आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।