विजय बहुगुणा
कीर्तिनगर(ब्यूरो)। आज नरेन्द्रनगर वन प्रभाग कीर्तिनगर रेंज डांगचौरा में पर्यावरण पर्व हरेला का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाया गया जिसमें हरेला के पर्व पर विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे से अधिक पौधों का अपने रेंज सीमा पर वृक्षारोपण किया। जिसमें फलदार वृक्ष, छायाकार, चारापत्ती वृक्ष अधिक थें इनके साथ देवदार, बांज, रीठा, अंगा, अमरूद, दाणीम, नाशपती, पुलम के पौधे शामिल है।
हरेला पर्व पर पशुओं का अधिक ध्यान में रखते हुये कई जगह-जगह चारापती के पौधों का भी रोपण किया गया है। इस वर्ष की थीम ”एक पेड़ माँ के नाम” के नाम रखी गयी थी, जिसके अंतर्गत हर रोपे गए पौधे पर माँ का नाम अंकित किया गया था।
कीर्तिनगर रेंज डांगचौरा के रेंज अधिकारी संजय सिंह बेलवाल व समस्त कर्मचारियों ने वन पंचायत मलेथा, वन पंचायत सेमा, तहसील कार्यालय कीर्तिनगर, ब्लाक मुख्यालय कीर्तिनगर में ग्रामवासियों के साथ फलदार/छायादार वृक्षों की प्रजातियों का वितरण/रोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।
ग्राम सभा खोला व वन पंचायत खोला में क्षेत्रीय वन कर्मियों और वन सरपंच खोला की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन प्रजाति के पौधे रोपकर हरेला लोकपर्व 2025 मनाया गया। वन पंचायत सरक्याणा में वन पंचायत सरपंच महावीर सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ लोकपर्व हरेला वर्ष 2025 के अवसर पर विभिन्न प्रजाति की पोध वितरण कर रोपण किया वही वन पंचायत जखण्ड एवं पोलिंग बोथ जखण्ड में हरेला के अवसर पर वितरित/पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पौधों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
डागर अनुभाग के अन्तर्गत हरेला वन डागर कक्ष संख्या 9 में हरेला महोत्सव मनाया गया। जिसमें समस्त ग्रामवासियों व विभागीय कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौध रोंपण किया गया। वन पंचायत जाखी व ग्राम सभा जाखी में वन सरपंच कर्ण सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ लोकपर्व हरेला वर्ष 2025 के अवसर पर विभिन्न प्रजाति की पौध वितरण कर रोपण किया गया। वन पंचायत सरपंच मकान सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में हरेला के अवसर पर वितरित/पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।