विजय बहुगुणा
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं
जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धुमाकोट द्वारा निर्गत NBW सम्बन्धित फौ०वा0सं0- 16/2025, धारा- 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारण्टी अभियुक्त रणवीर सिंह, निवासी- रिखणीखाल को खाल्यूडांडा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारण्टी को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता वारण्टी
रणवीर सिंह पुत्र स्व गब्बर सिंह रावत निवासी- छन्नीखाल, रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी- खाल्यूडांडा धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
01- अ0उ0नि विजय नौटियाल
02- हे0कानि0 191ना०पु० सुनील चौहान