विजय बहुगुणा
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो) । पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन हेतु “ऑपरेशन स्माईल” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में जनपद की टीमों द्वारा निरंतर सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी विश्लेषण एवं संभावित स्थानों पर सक्रिय खोजबीन की जा रही है, ताकि गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया जा सके।
इसी क्रम में दिनांक 21.11.2025 को थाना लक्ष्मणझूला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 84/25, धारा 140(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत गुमशुदा सीता देवी (कल्पनिक नाम), निवासी लक्ष्मणझूला, जो दिनांक 19.11.2025 को घर से बिना बताए चली गई थीं, की तलाश ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। अथक प्रयासों, सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी सर्विलांस के आधार पर दिनांक 19.02.2026 को महिला की लोकेशन मोतिया खान, पहाड़गंज, दिल्ली में प्राप्त हुई। तत्पश्चात विवेचक व ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा दिल्ली पहुंचकर महिला को सकुशल बरामद कर थाना लक्ष्मणझूला लाया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वह घर से परेशान होकर दिल्ली चली गयी थी जहां पर वह नौकरी कर रही थी। काउंसलिंग उपरांत महिला को समझा बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जनपद पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। काउंसलिंग उपरांत महिला को उचित समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जनपद पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम
- महिलाअपर उ0नि0 मनाली राठी (विवेचक)
- मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह – ऑपरेशन स्माईल टीम
- आरक्षी दिनेश दिलवाल – ऑपरेशन स्माईल टीम
- आरक्षी हरीश – सीआईयू