उत्तरकाशी(ब्यूरो) । बडकोट पुलिस की टीम द्वारा महिला की अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे 1 युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
बीते 12 फरवरी को एक महिला द्वारा कोतवाली बडकोट पर घनसाली, टिहरी निवासी 1 युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जान पहचान, अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित करने तथा प्रसारित करने से रोकने के लिए कहने पर जान मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध कोतवाली बडकोट पर धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) IT Act के के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला महिला की अस्मिता से जुडा होने तथा प्रकरण की संवेदनशीलता/गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कडे निर्देश दिये गये थे।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में बडकोट पुलिस की टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही कर पतारसी-सुरागरसी करते हुये सर्विलांस/तकनीकी सहायता से आरोपी युवक मंजीत(25 वर्ष) को जनकपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर कल 17 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक बडकोट सुभाषचंद्र
2- उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत
3- हे0कानि0 रघुवीर सिंह(एसओजी)
4- कानि0 प्रवीन सिंह नेगी