
विजय बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो)। विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार बाह्य न्यायालय श्री नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु.अलका द्वारा की गई जिसमें सदस्य विद्वान अधिवक्ता देवी प्रसाद खरे रहे।बाह्य न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 161 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें 2-फौजदारी वाद,2-दीवानी वाद,1-पारिवारिक वाद,8-एन.आई.एक्ट के मामले,148-एम.वी.एक्ट के मामले आदि शामिल थे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी, अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप पांथरी, सचिव ब्रह्मानन्द भट्ट, प्रदीप मैठाणी, विकास पन्त, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा, विकास कठैत, सुधीर उनियाल, कविता मेवाड़, सुनीता भण्डारी, सोनाली जैन, एडवोकेट नितेश भारती, गौरव उपाध्याय,पीएलवी सदस्य प्रकाश नेगी, पूनम हटवाल, मानव बिष्ट, अनामिका कोटियाल, न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह (रीडर) हिरदेश (आशुलिपिक) सोहन सिंह (कनिष्ठ लिपिक) सोहन सिंह (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) आनन्द प्रसाद भारती आदि उपस्थित थे।