पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार
विजय बहुगुणा, सत्य की गूंज
पौड़ी गढ़वाल(ब्यूरो) । जनपद मुख्यालय पौड़ी के जेल गदेरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
आज गुरूवार को जेल गदेरा के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में धारा-118 B.N.S (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:
पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर अपर बाजार, पौड़ी निवासी निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है:
अब्दुल राऊफ (61 वर्ष), पुत्र शफीक अहमद
मुज्जमिल (51 वर्ष), पुत्र शफीक अहमद
मोहम्मद जायद (18 वर्ष), पुत्र मुज्जमिल
मोहम्मद आकिफ (23 वर्ष), पुत्र अब्दुल राऊफ
पौड़ी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।