विजय बहुगुणा /सत्य की गूंज
श्रीनगर गढ़वाल। इंसान अपने जीवन में समाज के लिए कई तरह से योगदान देता है, लेकिन कुछ संकल्प ऐसे होते हैं जो जीवन के बाद भी मानवता की सेवा का माध्यम बन जाते हैं। इसी भावना से प्रेरित होकर श्रीनगर क्षेत्र के 56 वर्षीय पुरुषोत्तम दत्त पांडेय ने देहदान का एक प्रेरणादायी संकल्प लिया है।
एनाटॉमी विभाग पहुंचकर भरा शपथ प्रमाण पत्रमूल रूप से मुसोली गाँव (लंग्वाल्यूं, बगड़ पट्टी चलणस्यूं, श्रीनगर) निवासी और वर्तमान में यूपीसीएल पौड़ी में कार्यरत पुरुषोत्तम दत्त पांडेय राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एनाटॉमी विभाग पहुँचे। उन्होंने वहाँ पहुँचकर देहदान के लिए शपथ प्रमाण पत्र भरा और अपनी सहमति दी।एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी ने देहदान पंजीकरण से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्हें पंजीकरण प्रपत्र प्रदान किया।प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने की सराहनामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत ने देहदान जैसे पुनीत कार्य के लिए आगे आने पर पुरुषोत्तम दत्त पांडेय की भूरी-भरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देहदान और अंगदान मानवता की सेवा का उत्कृष्ट माध्यम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को इसके लिए लगातार जागरूक करते रहे हैं।
डॉ. रावत ने बताया कि देहदान से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को मानव शरीर की संरचना को गहराई से समझने और बेहतर चिकित्सकीय ज्ञान प्राप्त करने में बहुत मदद मिलती है। उनका यह कदम समाज के अन्य लोगों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।