
विजय बहुगुणा
श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो) । राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं वाल्मीकि समाज श्रीनगर गढ़वाल द्वारा राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष परम आदरणीय भगवत प्रसाद मकवाना का रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि मंदिर श्रीनगर में ढोल-नगाड़े से स्वागत किया, नगर निगम श्रीनगर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में समाज के लोगों द्वारा पुष्प गुच्छ, शाल पहनाकर तथा पगड़ी पहनाकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना जी का जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि मकवाना जी ने कहा कि धामी जी ने मुझको राज्य मंत्री बनाकर उत्तराखंड के संपूर्ण वाल्मीकि समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। मकवाना जी ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के लोगों से आह्वान किया है कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें विकास का मार्ग प्रशस्त करें। इस मौके पर श्री जयपाल सिंह टॉक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी उत्तराखंड राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व में समाज की ओर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। मकवाना जी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा तथा श्रीनगर गढ़वाल में महर्षि वाल्मीकि चौक का भी शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु पौधा वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष श्री घिडियाल जी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा सुधार जोशी, मनमोहन वर्थवाल जी, सम्मानित पार्षद श्रीमती पूजा वर्थवाल जी, सम्मानित पार्षद पटवाल जी श्री विशाल बिरल जी श्री सुधीर टांक जी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सफाई यूनियन श्री अंकित घाघट जिला अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा श्री राजेश पारचा राष्ट्रीय सचिव, श्री मनोज सिरस्वाल प्रदेश उपाध्यक्ष , श्री संजय वीर पवार जी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री कुलदीप कुमार जी जिला कोषाध्यक्ष, श्री नवीन चुनियाल जी जिला सचिव पौड़ी गढ़वाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सहदेव जी, सम्मानित नगर अध्यक्ष श्रीनगर रोहित कुमार जी, आकाश कुमार भौंते नगर कार्यवाह अध्यक्ष, विनोद कुमार जी नगर उपाध्यक्ष मोर्चा तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्री जयपाल सिंह टांक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी उत्तराखंड द्वारा किया गया सभी अन्य अतिथियों का भी भव्य स्वागत किया गया।