Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई एक क्रेशर सीज, 23 लाख का जुर्माना
  • उत्तराखंड

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई एक क्रेशर सीज, 23 लाख का जुर्माना

सत्य की गूंज June 18, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-18 at 5.11.25 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। उत्तराखंड खनिज का निवारण नियमावली के तहत नियमों के उल्लंघन एवं अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन एवं खनन संबंधित दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर ग्राम ल्वारा स्थिति मैसर्स आरजी बिल्डवैल द्वारा संचालित मोबाईल स्टोन क्रेशर, हॉट मिक्स प्लांट एवं क्रेशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया। वहीं विभिन्न अनियमितता पर 23 लाख 07 हजार 51 रूपए का चालान काटते हुए नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

उप निदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अंतर्गत संचालित स्टोन क्रेशरों की समय-समय पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नियमों के तहत संचालन न किए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनके द्वारा तहसील रुद्रप्रयाग के अंतर्गत चमसील सारी में संचालित हो रहे अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की जांच की गई। खनन विभाग द्वारा दो अलग-अलग व्यक्तियों पर 23 लाख व 32 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण एवं जांच के दौरान ग्राम चमसील- सारी तहसील रुद्रप्रयाग में सारी पुल के समीप एक अपस्ट्रीम में वाहन संख्या यूके 13सीए-0593 में कुछ मजदूरों द्वारा उप खनिज (पत्थर) भरते हुए पाया गया। इस दौरान मजदूर मौके से फरार हो गए वहीं वाहन चालक द्वारा रवन्ना प्रपत्र व खनन की अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि पैमाइश करने के बाद ट्रक में 06.912 टन लदा हुआ पाया गया जिस पर 32 हजार 4 सौ 19 रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया है। साथ ही नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही भी गतिमान है।
इसके अलावा तहसील ऊखीमठ के ल्वारा गांव, हाल कैंप- रैंतोली में संचालित आरजी बिल्डवैल के यहां निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक संबंधित ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदत्त हाॅट मिक्स प्लांट का सहमति स्थापना व सहमति संचालन संबंधी अनुमति के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके साथ-साथ हाॅट मिक्स प्लांट का ई-रवन्ना पोर्टल पर पंजीकृत नहीं होना पाया गया। हॉट मिक्स प्लांट से करीब 30 मीटर की दूरी पर पूर्व में इन्हीं के द्वारा स्थापित/ संचालित मोबाईल क्रेशर से खनन कार्य किया जा रहा था जबकि खनन की अनुमति एवं क्रेशर संचालन के कोई अभिलेख मांगे जाने पर पेश नहीं किए गए। ऐसे में क्रेशर, हॉट मिक्स प्लांट एवं क्रेशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया एवं अनिवार्य नियमों का पालन न करने पर करीब 23 लाख, सात हजार रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया। वहीं नोटिस भी निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों को 15 दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन हेतु सोनगाड में अस्थाई सीजनल चौकी स्थापित
Next: विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज से विशेष अभियान की शुरूआत

Related Stories

IMG-20260810-WA0288
  • उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय तेगड़ को बी.ए. पाठ्यक्रम की मिली अस्थायी संबद्धता, सत्र 2026-27 से शुरू होंगी कक्षाएं

सत्य की गूंज August 10, 2026 0
#VinodKandari #DevprayagMLA #RoadConstruction #Poudikhal #SAtyaKIGunj #UttarakhandDevelopment #GarhwalNews #StateScheme
  • उत्तराखंड

पौड़ीखाल-सांदनाणाकोट मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का हुआ शिलान्यास, क्षेत्र को मिली 139.45 लाख की सड़क सौगात

सत्य की गूंज August 9, 2026 0
#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • ​मंच के चेहरों से आगे: लोकतंत्र के वे गुमनाम योद्धा, जिनकी स्याही से बनती है आंदोलनों की तकदीर
  • राजकीय महाविद्यालय तेगड़ को बी.ए. पाठ्यक्रम की मिली अस्थायी संबद्धता, सत्र 2026-27 से शुरू होंगी कक्षाएं
  • पौड़ीखाल-सांदनाणाकोट मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का हुआ शिलान्यास, क्षेत्र को मिली 139.45 लाख की सड़क सौगात
  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

Oplus_16908288
  • लेख

​मंच के चेहरों से आगे: लोकतंत्र के वे गुमनाम योद्धा, जिनकी स्याही से बनती है आंदोलनों की तकदीर

सत्य की गूंज August 10, 2026 0
IMG-20260810-WA0288
  • उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय तेगड़ को बी.ए. पाठ्यक्रम की मिली अस्थायी संबद्धता, सत्र 2026-27 से शुरू होंगी कक्षाएं

सत्य की गूंज August 10, 2026 0
#VinodKandari #DevprayagMLA #RoadConstruction #Poudikhal #SAtyaKIGunj #UttarakhandDevelopment #GarhwalNews #StateScheme
  • उत्तराखंड

पौड़ीखाल-सांदनाणाकोट मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का हुआ शिलान्यास, क्षेत्र को मिली 139.45 लाख की सड़क सौगात

सत्य की गूंज August 9, 2026 0
#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.