Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत श्रद्धालुओं को मिल रहा मुस्कुराने का मौका
  • उत्तराखंड

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत श्रद्धालुओं को मिल रहा मुस्कुराने का मौका

सत्य की गूंज June 9, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-06-09 at 2.21.00 PM

रुद्रप्रयाग(ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु श्रद्धालु देश ही नहीं विदेशों से भी आते हैं, ऐसे में अगर श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर परिजनों से बिछड़ जाते हैं तो उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गूगल ट्रांसलेटर की सहायता से परिजनों से बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलवाया जा रहा है।
ऐसे ही हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) से श्री केदारनाथ के दर्शन को पहुंची श्रद्धालु आर लक्ष्मी केदारनाथ धाम से वापस आते समय अपने परिजनों से बिछड़ गई थी जो भाषा की दिक्कत होने के कारण परिजनों के सम्बन्ध में स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। जिस कारण वह काफी घबरा गई थी तथा परेशान थी। इस दौरान शटल पुल में नियुक्त महिला आरक्षी द्वारा उक्त श्रद्धालु को इशारों से ढाढस बंधाया गया। उनके द्वारा गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से महिला की भाषा को समझने का प्रयास किया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि इनके साथ आये यात्रियों से ये बिछड़ गयी हैं। अथक प्रयासों के बाद महिला आरक्षी ने श्रद्धालु को परिजनों से सकुशल मिलवाया गया, महिला द्वारा महिला आरक्षी को आशीर्वाद देकर आभार प्रकट किया गया।

● ऑपरेशन मुस्कान में योगदान दे रहे पीआरडी जवान

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से श्री केदारनाथ जी के दर्शन हेतु आये श्रद्धालु अमित जिनका पर्स दर्शन करने के उपरान्त मन्दिर परिसर में कहीं गिर गया था। जो कि मन्दिर परिसर में ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवान को मिला। जवान द्वारा तत्परता से खोया-पाया केन्द्र से अनाउंसमेन्ट कराकर पर्स स्वामी की ढूँढखोज कर पर्स को श्रद्धालु अमित के सुपुर्द किया गया। जिस पर श्रद्धालु द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया।

● यात्रा के बीच के पड़ावों में भी मुस्कुराहट बिखेरता “ऑपरेशन मुस्कान”

नोएडा (यूपी) से श्री केदारनाथ दर्शन को पहुंची वंशिका गिरी श्री केदारनाथ दर्शन के उपरान्त वापस लौटते समय पैदल मार्ग छानी कैंप के पास अपने परिजनों से बिछड़ गई थी, उन्होनें अपनी समस्या चौकी लिंचोली में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बतायी। जिस पर मुख्य आरक्षी हिम्मत सिंह तथा पीआरडी जवान कुलदीप सिंह ने अथक प्रयासों से श्रद्धालु को उनके परिजनों से मिलवाया गया। जिस पर श्रद्धालु तथा उनके परिजनों ने रुद्रप्रयाग पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में अब तक 48 बिछड़े हुए मिलाये हैं, 43 खोये हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए तथा 48 पर्स या बैग व खोये हुए कीमती सामान को वापस दिलाये गये हैं।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पौड़ी पुलिस की कार्य कुशलता के मुरीद हुए विदेशी मेहमान
Next: हीटवेव में भारत विकास परिषद ने राहगीरों को पिलाया बुरांस का शर्बत

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.