Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्गा पुरी में एक और भूमि घोटाला, दूसरे की भूमि को अपनी बताकर भुट्टो ने कर दी रजिस्ट्री
  • उत्तराखंड

दुर्गा पुरी में एक और भूमि घोटाला, दूसरे की भूमि को अपनी बताकर भुट्टो ने कर दी रजिस्ट्री

सत्य की गूंज April 30, 2024
Untitled

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के दुर्गा पुरी में एक और भूमि घोटाला प्रकाश में आया है। जमीनों के घोटालों में अव्वल रहे गुरु की राह पर चलकर अब उसके चेले ने भी एक ग्रामीण पर लाखों रुपए का चूना लगा दिया है। भुट्टो के नाम से चर्चित चेले ने दूसरे की भूमि को अपनी बताकर एक ग्रामीण से लाखों रुपए की धनराशि ऐंठ ली है। लाखों रुपए की भूमि के घोटाले का पता तब चला, जब ग्रामीण द्वारा खरीदी गई भूमि पर मकान बनाना शुरु किया। इसी दौरान असली भूस्वामी मौके पर पहुंचा और उसने स्वयं को भूमि का मालिक बताते हुए निर्माण कार्य रूकवा दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम डाबरी वल्ली निवासी बृजभूषण सिंह बताया कि उन्हें कोटद्वार में आवासीय भवन बनाने के लिए भूमि खरीदनी थी। एक परिचित की सलाह पर वह दुर्गापुरी में भूमि देखने पहुंचे। दुर्गा पुरी में उनकी मुलाकात मकबूल अहमद उर्फ भुट्टो से हुई। भुट्टो ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी कौशल को उसकी बहन अनामिका ने एक भूमि बेचने के लिए दी है। भुट्टो ने कहा कि भूमि की रजिस्ट्री कौशल की बहन अनामिका द्वारा की जाएगी। दोनों ने उन्हें ताड़केश्वर नगर में भूमि दिखा दी। भूमि पसंद आने पर 24 मई 2022 को कोटद्वार तहसील में पहुंचकर अनामिका ने उक्त भूमि की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी। रजिस्ट्री के बाद उन्होंने 2.56 लाख रुपए का चैक और 6.50 लाख रुपए का नगद भुगतान मकबूल को कर दिया। नवंबर 2022 में उन्होंने भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। मकान में लिंटर का कार्य शुरू हुआ तो इसी दौरान मुनीष भट्ट नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और उक्त भूमि को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। तहरीर में बताया गया कि जब वह भुट्टो, मक़बूल और अनामिका के पास पहुंचे तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए अन्य स्थान पर भूमि दिलवाने अथवा पैसे वापस करने की बात कही, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उक्त तीनों लोगों ने न तो उन्हें भूमि दिलवाई और न ही उनके पैसे वापस किए। बाद में उन्हें मजबूरी में भूमि के असली स्वामी को पुनः भूमि की कीमत अदा कर वह भूमि खरीदनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मृत व्यक्ति को जीवित दिखा फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: पौड़ी पुलिस गुरूजी बन पहुँची स्कूल के द्वार, छात्र-छात्राओं को पढ़ाया यातायात जागरूकता का पाठ

Related Stories

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत
  • कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार
  • आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • देवप्रयाग विधानसभा को बड़ी सौगात: हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

#LPGKYC #GasConnection #UttarakhandNews #SatyaKiGunj #DistrictSupplyDepartment #GasSubsidy #ConsumerAlert
  • उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो ठप हो सकती है आपूर्ति, चुकानी पड़ सकती है अधिक कीमत

सत्य की गूंज August 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-07 at 18.32.25
  • उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार

सत्य की गूंज August 7, 2026 0
IMG-20260806-WA0399
  • उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिला अनुभवी नेतृत्व: डॉ. आशुतोष सयाना ने डॉ. सी.एम.एस. रावत को सौंपा प्राचार्य पद का कार्यभार

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
IMG-20260806-WA0338
  • उत्तराखंड

आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन बना रही विश्व में विशिष्ट पहचान: अहमदाबाद में TTF के दौरान बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

सत्य की गूंज August 6, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.