Skip to content

सत्य की गूंज राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • लेख
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पासआउट छात्रा का एम्स दिल्ली मे डीएम न्यूरो एनेस्थिसियोलॉजी में हुआ चयन
  • उत्तराखंड

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पासआउट छात्रा का एम्स दिल्ली मे डीएम न्यूरो एनेस्थिसियोलॉजी में हुआ चयन

सत्य की गूंज April 18, 2024 1 minute read
WhatsApp Image 2024-04-18 at 4.34.11 PM

श्रीनगर गढ़वाल। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए खुशखबरी है कि यहां से पास आउट छात्र-छात्राएं अब देश के नामी अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे है। बैच 2014 की छात्रा डॉ. चित्रा प्रभा सौन ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद एम्स जोधपुर से एमडी एनेस्थीसिया से पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन एम्स दिल्ली में न्यूरो एनेस्थिसिया एवं न्यूरो-क्रिटिकल केयर में सुपर स्पेशलिटी डीएम कोर्स के लिए हुआ है। यहीं नहीं डीएम कोर्स में डॉ. चित्रा ने प्रथम रैक प्राप्त की है। डॉ. चित्रा का चयन होने पर वह मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पहुंची और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत इस बात की खुशखबरी सुनाई तो प्राचार्य ने डॉ. चित्रा को सम्मानित करते हुए बधाई दी व एमबीबीएस मे अध्ययनरत छात्र छात्राओ को अपने अनुभव व सफलता के मन्त्र बताने को कहा। डॉ चित्रा ने बिना देर किए अपनी सहमति दी।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली डॉ. चित्रा प्रभा सौन का चयन सुपर स्पेशलिटी डीएम कोर्स के रूप में अध्ययनरत पर होने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने अन्य छात्रों के प्ररेणा मिले, इसके लिए एक सीएमई आयोजित कराई। जिसमें एमबीबीएस में पढ़ रहे छात्र-छात्र-छात्राओं को डॉ. चित्रा ने डॉक्टरी पेशे में सफलता के मंत्र बताये। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस करने के बाद उसी विषय पर फोकस करना चाहिए, जिसमें आपकी रूचि हो, अन्यथा दबाव में लिये गये विषय पर कभी भी 100 प्रतिशत कार्य नहीं कर पायेगे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण होता है कि मरीज के प्रति आप कितने गंभीर है। मरीज ही हमारा बिषय है। मरीजों से बेहतर संवाद के बाद ही सही बीमारी पता चलती है व साथ ही साथ हमें बहुत सीखने को मिलता है और तभी हम चिकित्सक सही उपचार कर पाते है । उन्होने कहा कि सीखने की सतत ललक होनी चाहिए और धैर्य के साथ बेहतर वातारण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. चित्रा ने कहा कि एनेस्थसिया में पढ़ाई के दौरान कम ही रूचि लेते थे, किंतु एनेस्थिसिया विषय को कोविड महामारी के समय काफी महत्वपूर्ण समझा गया। उन्होंने पढ़ाई के दौरान छात्रों को सभी विषयों को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि एमबीबीएस बेच 2014 की छात्रा डॉ. चित्रा का एम्स दिल्ली के में सुपर स्पेशलिटी डीएम न्यूरो एनेस्थीसिया मे चयन होना हम सबके लिए बड़ी खुशी का समाचार है। वह यहा पर अध्ययनरत सभी एमबीबीएस छात्र – छात्राओ के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी छात्र छात्रों को उनके द्वारा बताये अनुभव व बातों पर मनन कर आगे बढ़ते रहना है । सीखने की ललक और मरीज से ही सबसे ज्यादा सीखने को मिलता है क्यो कि मरीज ही हम सबका गुरू भी है व देवदूत भी है। कभी भी ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना है अपितु सतत व्यावहारिकता मे रहना है तथा जानकारी होने पर भी भी गलती नहीं करनी है। इस मौके पर डॉ नियती ऐरन, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, डॉ. विक्की बख्शी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह सहित राजकीय मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ की निदेशक प्रोफेसर ( एनाटोमी) और एमबीबीएस बैच 2022 के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

About the Author

सत्य की गूंज

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: SP उत्तरकाशी ने मतदान कर दिया शत प्रतिशत मतदान का सन्देश
Next: गढ़वाल की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच पौड़ी पुलिस के जवान पोलिंग स्थलों को हुए रवाना

Related Stories

IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 17.22.26
  • उत्तराखंड

​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

सत्य की गूंज September 18, 2026 0

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Recent Posts

  • पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर
  • HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त
  • चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • ​श्रीनगर में 90 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: ₹1,500 का इनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह गिरफ्तार; पुलिस ने तोड़ी नशे की पूरी सप्लाई चेन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राष्ट्रीय
  • लेख
  • हिमाचल प्रदेश
  • हेल्थ

Tags

#DevprayagPolitics #BJPJoining #VinodKandari #JakhandGramSabha #UttarakhandPolitics #HimwantPatrika #PoliticalNews #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PeyjalNigam #ServiceTermination #SportsQuotaFraud #DehradunNews #HimwantPatrika #AdministrationAction Gaon Mein Ab 2 mahine Mein Milega bijali ka Bil Himachal Mein thand ka prakop mines 1.2 degree Celsius Jila Vidhik Seva Pradhikaran Uttarakashi Swasthya Mantri dr Dhan Singh Rawat ki pahal par blood center ho raha update Vane sampada or vanya nigam कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम को देखा

You may have missed

WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.39
  • हेल्थ

पैरामेडिकल इंटर्न के प्रत्यावेदन उच्चस्तर को अग्रसारित: प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक ने की आंदोलन समाप्त करने की अपील; अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारu रखने पर जोर

सत्य की गूंज September 22, 2026 0
IMG-20260919-WA0080
  • उत्तराखंड

HNBGU: छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक; प्लेसमेंट, स्वास्थ्य बीमा और पुस्तकालय सुधार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
Oplus_16908288
  • उत्तराखंड

मानवता के कल्याण को समर्पित: संत निरंकारी मिशन की श्रीनगर ब्रांच ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, संग्रहित की गई 80 यूनिट रक्त

सत्य की गूंज September 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 15.14.36
  • हेल्थ

चिकित्सा जगत में श्रीनगर बेस अस्पताल का बढ़ा मान: कनेक्टिव टिश्यू डिसऑर्डर्स डिबेट प्रतियोगिता में डॉ. तुलिका कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

सत्य की गूंज September 18, 2026 0
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.