श्रीनगर गढ़वाल(ब्यूरो) । बेस चिकित्सालय श्रीनगर में बुधवार को आयोजित कार्डियो ओपीडी में 79 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें छह भर्ती मरीज भी शामिल रहे। ओपीडी के दौरान 20 से अधिक मरीजों की इको जांच तथा 50 से अधिक मरीजों की ईसीजी की गई।
वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया ने बताया कि ओपीडी में हृदय संबंधी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज परामर्श के लिए पहुंचे थे। सभी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।
हर माह के तीसरे बुधवार को लगने वाली कार्डियो ओपीडी से क्षेत्रीय मरीजों को विशेष लाभ मिल रहा है। बड़ी संख्या में पहली बार मरीज जांच कराने पहुंचे। मरीजों ने स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सक का आभार जताया।
ओपीडी में नर्सिंग अधिकारी सलोनी, अमित्रा और दयमंती ने भी सहयोग दिया।